{"_id":"56e5650d4f1c1bd62d8b4568","slug":"bolero-by-lift-riders-clerk-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर बोलेरो सवारों ने लिपिक को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर बोलेरो सवारों ने लिपिक को लूटा
ब्यूरो/ जहॉनाबाद।
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई करने के बाद जहॉनाबाद में बांधकर डाला
एटीएम पर जाकर खंगाल लिया खाता
बोलेरो सवार बदमाशों ने सीएमओ दफ्तर के लिपिक को लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में तमंचे के बल पर उनसे मोबाइल लूट लिया। कपड़े उतरवाकर पिटाई की। नवादाकंजा गांव के पास एक खेत में बांधकर डाल दिया और फरार हो गए। बदमाश उनके पास से 25 सौ रूपये की नगदी भी लूट ले गए।
थाना व कसबा जहॉनाबाद के मोहल्ला बाजार कटरा नईबस्ती निवासी शेर मोहम्मद पीलीभीत सीएमओ दफ्तर में लिपिक हैं। शनिवार की सायं सात बजे वह घर जाने के लिए आसाम चौराहा पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच आई एक सफेद कलर की बोलेरो को हाथ देकर रोक लिया। बोलेरो सवारों ने जहॉनाबाद चलने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया। लिपिक ने बताया कि बोलेरो में सात-आठ लोग सवार थे। देवहा पुल के आगे मोबाइल, 25 सौ रूपये की नगदी व एटीएम कार्ड लूटने के बाद उसकी पैंट व शर्ट उतरवा ली और पिटाई करने के बाद गांव नवादाकंजा के पास रिछा रोड पर ले गए। जहां उसे एक खेत में बांधकर डाल दिया। चार बदमाश कोड पूछकर एटीएम कार्ड लेकर कहीं चले गए। खाते में पैसा न होने पर बदमाशों ने उसे छोड़ दिया। वह किसी तरह से गूटकर पास के गांव में पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।