फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Black marketing of food in case the driver arrested

खाद्यान्न की कालाबाजारी मामले में ड्राइवर गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2016 10:57 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
 रमनगरा में ग्रामीणों की शिकायत पर 17 बोरा खाद्यान्न समेत पकड़े गए वाहन के चालक को पपुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी कोटेदार अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

छह दिन पहले पूर्व रमनगरा के ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने कालाबाजारी को ले जा रहे खाद्यान्न से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया था। पुलिस ने 17 बोरा खाद्यान्न समेत पकड़े गए वाहन को रमनगरा चौकी पर खड़ा कर लिया था। उस दौरान पकड़ा गया खाद्यान्न कोटेदार का होना बताया जा रहा था। पूर्ति विभाग को सूचना भी दी गई थी, लेकिन दो दिन तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन दिन पहले पूर्व पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद कोटेदार सचिन सरकार समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक साधन ढाली को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया, लेकिन कोटेदार सचिन सरकार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। विवेचक रहमत खां ने बताया कि आरोपी कोटेदार की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed