फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP registers lawsuit against four including District President Beethe

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  माधोटांडा (पीलीभीत)।  
अमर उजाला ब्यूरो  माधोटांडा (पीलीभीत)।   Updated Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP registers lawsuit against four including District President Beethe
BJP
कोर्ट के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने की कार्रवाई  
विज्ञापन

वनकर्मियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के लगाए आरोप  


चूका स्पॉट पर आकर नशे की हालत में हुड़दंग करने और विरोध करने पर वनकर्मियों से मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के बेटे समेत चार के खिलाफ माधोटांडा पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ घटना के दो महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।  

टाइगर रिजर्व वन प्रभाग पीलीभीत के डिप्टी रेंजर मोबीन आरिफ ने तहरीर में बताया कि जून माह में वह चूका स्पॉट पर तैनात थे। 15 जून को भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के पुत्र दक्ष गंगवार अपने साथी गौरव शुक्ला, कृष्णपाल, प्रदीप गंगवार के साथ चार पहिया वाहन से बिना अनुमति चूका स्पॉट में प्रवेश कर गए। कर्मचारियों ने जब उनको गाड़ी पार्किंग में खड़ा करने को कहा तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए और सभी की गाडिय़ों को पार्किंग में खड़ा करा दिया। इसी की रंजिश को लेकर चंद मिनट बाद ही चारों युवकों ने कैंटीन पर जाकर हुड़दंग शुरू कर दिया। कैंटीन कर्मचारी अनिल शाह से मारपीट की गई। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बचाने की कोशिश की तो उनको भी पीटा गया। रेंज कार्यालय सूचना देने के बाद मौके पर अफसर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत हो सका। घटना की उसी दिन माधोटांडा पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मात्र पीली पर्ची देकर जांच में टाल दिया। दस दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली। तब जाकर दो माह बाद कानूनी कार्रवाई की जा सकी है। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed