फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riding punks Forty thousand robbed

बाइक सवार बदमाशों  ने चालीस हजार लूटे

Mon, 23 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 23 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 बाइक सवार बदमाशों का आतंक बरकरार है। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे किसान को रास्ते में रोककर मारपीट की गई, जिसके बाद दो बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाश चालीस हजार रुपये लूट ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नाद पसियापुर गांव के रहने वाले प्रेमशंकर खेती करते हैं। सोमवार को गांव के ही महिपाल के साथ खमरिया पुल स्थित बैंक आफ बड़ौदा बैंक आए। यहां से 40 हजार रुपये निकाले और बाइक से घर के लिए निकल पड़े। हाइवे पर कल्यानपुर मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से दो बाइक पर सवार छह लोग आए। उन्होंने ओवरटेक कर किसान को रोक लिया और जमीन पर गिराकर मारपीट करने लगे। इस बीच एक आरोपी ने रुपये लूट लिए और सभी भाग निकले। किसान ने एक आरोपी पर पीछे से पत्थर भी फेंककर मारा, जिसमें उसके सिर से खून निकला, लेकिन सभी आसानी से भाग निकले। बाद में सूचना पुलिस को दी गई है जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। किसान की तहरीर लेकर पुलिसकर्मी जल्द खुलासे का बयान देकर निकल गए। उधर, एसओ भोला सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। चौकी पुलिस से घटना की जानकारी की जाएगी। अगर घटना हुई है तो मुकदमा दर्ज कर खुलासे के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed