{"_id":"57794f5c4f1c1b6c697f9efa","slug":"bicycle-collision-controversy-soldier-beaten-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल की टक्कर लगने पर विवाद, सिपाही को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल की टक्कर लगने पर विवाद, सिपाही को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर हाइवे पर साइकिल सवार सिपाही से दो युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि सिपाही का मोबाइल भी छीन ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने काफी तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिला। हालांकि मामला लूटपाट का न होकर आपसी विवाद निकला।
शनिवार रात पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही साइकिल से गौहनिया चौराहा से कचहरी की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते में नेहरू पार्क के पास पहुंचते ही दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। सिपाही सादा कपड़ों में था। इस वजह से दोनों युवक उसको पहचान नहीं सके। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में मारपीट होने लगी। सिपाही के रौब झाड़ते ही दोनों युवकों ने उसकी पिटाई लगा दी। राहगीरों के आने पर आरोपी पास की एक गली में भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी जानकारी की गई। आसपास के इलाके में आरोपियों को काफी तलाशा, लेकिन कोई मिला ही नहीं। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि साइकिल की टक्कर लगने को लेकर कुछ विवाद हो गया था। सिपाही की ओर से कोई तहरीर न मिलने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।