फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bender went to the rope Fodi pitcher , organically

शराबी ने रस्सी से चढ़कर फोड़ी मटकी, बवाल

Sun, 06 Sep 2015 11:54 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 06 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुए मटकी फोड़ कार्यक्रम में उस समय बवाल हो गया जब एक शराबी युवक ने रस्सी के सहारे मटकी तक पहुंचकर उसे समय से पहले फोड़ दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों से छुड़ाया।

विज्ञापन

आवास कॉलोनी में पानी की टंकी के निकट लोगों ने मटकी फोड़ने का कार्यक्रम रखा था। इसके लिए परिसर को सजाकर ऊंचाई पर दही भरी मटकी लटकाई गई। मटकी फोड़ने को गोविंदा और इसे देखने के लिए लोग जमा हो रहे थे। इस दौरान एक शराबी युवक वहां पहुंचा और पड़ोस में पानी की टंकी में मटकी की रस्सी के सहारे चढ़कर मटकी तक पहुंच गया और डंडा मारकर मटकी फोड़ दी। समय से पहले मटकी फूटने से किया गया इंतजाम धरा रह गया। इससे नाराज लोगों ने शराबी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसको लेकर यहां अफरा-तफरी मच गई और आयोजन देखने आए लोग अपने घरों को चले गए। सूचना मिलने पर पहुुुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। शराबी के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। ठेका चौकी इंचार्ज रघुवीर सिंह यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। युवक के माफी मांगने के बाद लोगों के कहने पर उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed