{"_id":"ed354e3062e0d9f1fca4a8d21116feeb","slug":"beeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ काटने के विरोध पर किसान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ काटने के विरोध पर किसान को पीटा
Purnpur
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड़ काटने के विरोध पर किसान की पिटाई कर दी गई। मारपीट की अन्य घटनाओं में महिला समेत दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव धर्मापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह 15 जुलाई को खेत पर गया था। जहां गांव के कुछ लोग उसके खेत की मेड़ काट रहे थे। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने धर्मेंद्र की ओर से गांव निवासी रामलखन, नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव लाह में विवाद पर दीनदयाल की पत्नी रामश्री की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रामश्री की ओर से गांव निवासी राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी सुरेश को रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सुरेश की ओर से गांव निवासी फूलचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन