{"_id":"574dd1064f1c1bf551109ac0","slug":"beaten-path-in-dispute-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में मारपीट, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में मारपीट, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अन्य गंभीर रूप से घायल, एक रेफर
कोतवाली क्षेत्र के भगवंतापुर गांव में हुई घटना
रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष ने अपने भतीजे के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के भगवंतापुर गांव निवासी पचास वर्षीय गुलफाम का रास्ते को लेकर अपने चाचा से विवाद चल रहा है। मंगलवार को विवाद को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद शाम को आरोपी पक्ष ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर पीड़ित के घर हमला कर दिया। लाठी डंडो से जमकर मारपीट की गई। शोर सुनकर बचाने आए पीड़ित क ी पत्नी परवीन और पिता आलमशाह को भी पीटा गया। लहूलुहान कर आरोपी धमकी देकर भाग गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया। यहां डाक्टरों ने गुलफाम को मृत घोषित कर दिया है। इसके अलावा आलमशाह की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक के बेटे शादाब ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। एसओ राजेश यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जा रहा हूं। घर वालों से घटना की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।