{"_id":"e9187bd7f3aa81e01ce638f4900cb908","slug":"bdc-and-gram-panchayat-members-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पर रिपोर्ट
Madotanda
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
कंबल वितरण को लेकर बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कस्बे में एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल सचिन कुमार कुछ दिन पूर्व कंबल बांटने आए थे। आरोप है कि उन्होंने दस कंबल एक ग्राम पंचायत सदस्य मदनलाल के माध्यम से बंटवा दिए। आरोप है कि ये कंबल एक ही वार्ड के कुछ लोगों को दे दिए गए। उसी वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नालाल ने इस बाबत मदनलाल से मिलकर आपत्ति जताई। इस पर मदनलाल व मुन्ना लाल के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। शनिवार को दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इधर, पूर्व प्रधान धनीराम कश्यप ने लेखपाल पर कंबल वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से लेखपाल को हटाने की मांग की।