{"_id":"db2bd1cd5c0147172b43caca1eb9e1e5","slug":"banned-meat-and-two-surviving-animals-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस और दो जीवित पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित मांस और दो जीवित पशु बरामद
Madotanda
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरमंगदपुर गांव में छापा मारकर प्रतिबंधित मांस बरामद किया है जबकि आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर ने धरमंगपुर गांव में प्रतिबंधित पशुओं के वध होने की सूचना दी। इस पर उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने टीम के साथ गांव निवासी जाहिद के घर पर छापा मारा। लेकिन गांव में पुलिस के आने की भनक लगने पर धंधे में लगे लोग फरार हो गए। पुलिस ने जाहिद के घर प्रतिबंधित पशु का करीब 75 किलो मांस और तराजू व चाकू छुरी आदि बरामद किए हैं साथ ही दो पशु जिंदा बरामद किए। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि जीवित मिले पशुओं को पशु आश्रय गृह छोड़ा गया है जबकि प्रतिबंधित मांस को पशुचिकित्साधिकारी से परीक्षण कराकर नष्ट करा दिया गया। इस मामले में धरमंगदपुर निवासी जाहिद, साजिद अली, वाजिद अली और शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन