{"_id":"5946b9f04f1c1b89778b45e3","slug":"baba-shot-dead-in-a-conspiracy-to-change-the-institution","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्था बदलने की रंजिश में बाबा को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संस्था बदलने की रंजिश में बाबा को गोली मारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर डेरा जोगेंद्र सिंह कीरतपुर में तैनात बाबा नरेंद्र सिंह को देर शाम गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने का आरोप एक दूसरे बाबा पर लगा है। हमले के पीछे संस्था छोड़ने का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घायल ने बताया कि वह पहले सुखविंदर सिंह साहिब गुरुद्वारा रुरिया सलीमपुर में थे। कुछ दिन पहले ही उसे छोड़ दिया। इसी बात को लेकर वहां के एक बाबा रंजिश रख रहे थे। रविवार शाम वह काम से रुरिया सलीमपुर गये थे। वहां से शाम को लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें आरोपी बाबा ने रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी पूरनपुर रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन