फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Auto mechanic went bike lifter

बाइक मैकेनिक निकले आटो लिफ्टर

Sat, 21 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 21 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Auto mechanic went bike lifter
बाइक मैकेनिक निकले आटो लिफ्टर
उन्नीस बाइकों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बाइक मिस्त्री निकले। दोनों शातिर पीलीभीत के अलावा शाहजहांपुर, लखीमपुर, बरेली में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार एक आरोपी इससे पहले शाहजहांपुर सदर कोतवाली से और सेहरामऊ उत्तरी थाने से बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। गांव गहलुइया के समीप सूचना पर पुलिस ने एक गन्ना के खेत में छापा मारकर गांव गहलुइया निवासी शान मोहम्मद और मोहम्मद इरफान को बाइक सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि बरामद बाइकों में आठ बाइक पूरी, नौ अधूरी और दो बाइक के इंजन मौके से मिले। इंस्पेक्टर भुवनेश गौतम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बाइक मैकेनिक हैं। 
विज्ञापन

पुलिस ने उत्तरांचल से बरामद की लूटी गई बाइक
दियोरिया कोतवाली पुलिस ने डेढ़ सप्ताह पूर्व बढ़ारा गन्ना सेंटर के पास से लूटी गई बाइक उत्तरांचल से बरामद कर ली है। 
गन्ना सोसायटी के कंप्यूटर कक्ष प्रभारी दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रंभोजा निवासी आशीष दीक्षित से 10 जनवरी को देर शाम बढ़ारा गन्ना सेंटर के पास दो बदमाशों ने बाइक, सेलफोन और 15 हजार की नगदी लूट ली थी। आशीष ने 11 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 19 जनवरी को उत्तरांचल के रुद्रपुर शहर की ट्रांजिट कैंप कालोनी निवासी सोनू शर्मा का आशीष के पास फोन आया कि उनकी बाइक हमारे दरवाजे पर खड़ी है। वह आकर ले जाएं। आशीष के कहने पर सोनू ने उनकी बाइक रुद्रपुर के ही ट्रांजिट कैंप थाने में पहुंचा दी। आशीष ने दियोरिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस शुक्रवार को रुद्रपुर से बाइक ले आई है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सोनू ने बताया कि 19 जनवरी की शाम दो लोग यह बाइक उनके दरवाजे पर खड़ी कर गए थे। काफी देर तक जब वे लोग बाइक उठाकर नहीं ले गए, तभी उन्होंने बाइक की डिग्गी खोली, जिसमें रखी बाइक की सर्विस बुक में आशीष दीक्षित का पता और मोबाइल फोन नंबर लिखा हुआ था। सोनू से उसी नंबर से आशीष को बाइक खड़ी होने की जानकारी दी। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक रुद्रपुर कैसे पहुंची और कौन ले गया, इसका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed