फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempted rape of a young woman returning from sewing center

सिलाई सेंटर से लौट रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 02 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a young woman returning from sewing center
rape - फोटो : अमर उजाला
- बदायूं के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन

सेंटर से सिलाई सीखकर लौट रही एक युवती से बदायूं के युवक ने पहले छेड़छाड़ की। इसके बाद रास्ते में रोककर पास के बाग में खींच ले गया और दुराचार की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। दूसरे दिन तहरीर मिलने पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आवास विकास कालोनी स्थित एक सेंटर पर सिलाई-कढ़ाई सीखती है। पिछले काफी समय से बदायूं निवासी गुड्डू उर्फ अब्दुल समद फोन पर उसको परेशान कर रहा था। शनिवार देर शाम सेंटर से सिलाई सीख कर युवती पैदल घर के लिए निकली। इस बीच आरोपी ने युवती का पीछा कर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। कर्मचारी कालोनी के पास पहुंचते ही आरोपी ने युवती को रोक लिया। हाथ पकड़कर खींचते हुए पास के बाग में ले गया। आरोप है कि यहां युवती से दुराचार करने की कोशिश की गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसआई वीरेंद्र शर्मा ने आरोपी को नकटदाना के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed