{"_id":"94cef1b9aff555716eb023647f5b50bb","slug":"atm-thieves-entered-the-guard-ran-to-see-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में घुसा चोर, गार्ड को देखकर भाग गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में घुसा चोर, गार्ड को देखकर भाग गया
पीलीभीत।
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात एक चोर शहर के एटीएम में घुस गया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड के जाग जाने से चोर अपनी साइकिल और थैला छोड़कर फरार हो गया।
शनिवार की रात करीब तीन बजे एक चोर टनकपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक के साथ लगे एटीएम पर पहुंचा। यहां एटीएम के चारों ओर सन्नाटा देख उसने साइकिल बाहर खड़ी कर दी और अंदर दाखिल हुआ। वह एटीएम से कुछ छेड़छाड़ कर पाता इससे पहले अंदर केबिन में लेटे सुरक्षा गार्ड ओमप्रकाश ने उसे देख लिया और चिल्लाते हुए पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर सुरक्षा गार्ड का मोबाइल और कपड़े लेकर भागने लगा।
सुरक्षा गार्ड के शोर मचाने पर चोर साइकिल, उसमें टंगा थैला और सुरक्षा गार्ड का मोबाइल व कपड़े फेंककर फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सुबह पुलिस भी पहुंची। सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि चोर अशोक कॉलोनी की ओर भागा है। थाना सुनगढ़ी के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि साइकिल और थैले को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
थैले में रस्सी, मिर्च पाउडर और लोहा काटने की ब्लेड
एटीएम में घुसने वाले चोर द्वारा छोड़ी गई साइकिल में मिले थैले से पुलिस को एक रस्सी, लोहा काटने की आरी का ब्लेड और मिर्च का पाउडर मिला है।
सीसी कैमरे से मिल सकती है मदद
पुलि,स सुरक्षा गार्ड से जानकारी लेने के बाद चोर की पहचान के लिए सीसी कैमरे की फुटेज लेने में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ने बताया कि फुटेज से चोर को पहचानने में मदद मिल सकती है।