{"_id":"4761df24a3dfdd5baa6e6f25537acb5e","slug":"ate-the-poison-themselves-eunuchs-gonpakr-knife-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजड़े को चाकू घोंपकर खुद भी खा लिया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिजड़े को चाकू घोंपकर खुद भी खा लिया जहर, मौत
पीलीभीत।
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव शहपुुरा निवासी हिजड़ा रामपाल का अपने साथी रवि से दो दिन पहले किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर हिजड़े ने रवि को भगा दिया। भगाने से गुस्साए रवि ने रविवार को नगला चौराहा पर हिजड़े को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में खुद गन्ने के खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रवि की मौत हो गई। हिजड़े के हाथ में चाकू लगा है। वहीं पुलिस ने हिजड़े की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव शहपुरा निवासी हिजड़ा रामपाल ने बताया कि रवि से उसकी तीन माह पूर्व बरखेड़ा में मुलाकात हुई थी। रवि ने पेशे से अपने को ट्रक ड्राइवर बताया था। वह तीन महीने से उसके पास रहकर बाइक चला रहा था। हिजड़े का आरोप है कि उसने कई बार रवि से स्थाई पता पूछा। इस पर वह टालमटोल करता रहा। दो दिन पहले उसके स्थायी पता न बताने पर रवि को अपने पास से भगा दिया था।
इससे रवि नाराज था। रविवार की शाम वह नगला चौराहा पर खड़ा था। इसी बीच रवि नशे की हालत में आया और भगाने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच रवि ने चाकू निकालकर उस प्रहार कर दिया। चाकू हाथ में आरपार होकर बगल के पास जा धंसा। शोर होने पर तमाम लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद रवि भागकर एक गन्ने के खेत में घुस गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब गन्ने में घुसकर रवि की तलाश की तो वह गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया।