{"_id":"1591515f99ce76b20076c8bf8440fad6","slug":"arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का इनामी सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का इनामी सरगना गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मई को पुलिस ने वाहन गिरोह का खुलासा कर शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद मलिक निवासी दो सगे भाइयों आशू, आशीष, मोहल्ला पकड़िया निवासी गोपाल और कोतवाली खटीमा (उत्तराखंड) के गांव वनकटिया निवासी संजीत उर्फ नेता को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से शहर से चोरी हुई तीन व एक अन्य बाइक बरामद की थी। दबोचे गए बाइक गैंग के सदस्यों ने पूछताछ में बताया था कि बरेली के थाना नवाबगंज के गांव टाडा शादाब निवासी गुड्डू उर्फ मोहम्मद अहमद गैंग का सरगना है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान करने के बाद गैंगलीडर की तलाश शुरू कर दी। शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान नकटादाना तिराहा के पास से गुड्डू को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल 15 को गुड्डू ने एकतानगर निवासी दलवीर सिंह की बाइक चोरी की थी। जिसे भोजीपुरा (बरेली) पुलिस ने 18 अप्रैल को बरामद किया था, लेकिन गुड्डू पुलिस के हाथ नहीं लगा। बरेली पुलिस ने उस पर ढाई हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। बरेली क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही थी। गैंगलीडर पर बरेली व पीलीभीत जिले में बाइक चोरी के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन