फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   And Tempo tractor trolley collision killed three people

ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो में टक्कर, तीन लोगों की मौत

Sun, 13 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 13 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
And Tempo tractor trolley collision killed three people
ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो में टक्कर, तीन लोगों की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 बीसलपुर रोड पर मचवाखेड़ा-ज्योराह कल्यानपुर गांव के पास गन्ना लदी टैक्टर ट्राली की सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जहानाबाद के मोहल्ला मिसरनटोला के रहने वाले 40 वर्षीय ऊदल प्रसाद रविवार सुबह गांव वालों और रिश्तेदारों समेत करीब 150 लोगों को लेकर बिलसंडा के लिलहर गांव में लगे मेले में भंडारा करने गए थे। देर शाम लौटते समय ऊदल व आठ अन्य लोग टेंपो में बैठ गए जबकि बाकी ट्रैक्टर ट्राली से रवाना हुए। मचवाखेड़ा-ज्योराह कल्यानपुर गांव के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार ऊदल प्रसाद, उगनपुर गांव निवासी नरेश सिंह (40) पुत्र नन्हे सिंह व एक 16 वर्षीय अज्ञात किशोर की मौत हो गई। इसके अलावा मोहल्ले के ही टीकाराम (14) पुत्र नत्थूलाल, रोशनलाल (30), गंगाराम (48), खुशहालीराम (29), गंगाराम (52) व बहेड़ी के खजुरिया गौटिया गांव निवासी प्रियांसुख (40) गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed