फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After rape teenager Burnt alive , serious

रेप के बाद किशोरी को जिंदा जलाया, गंभीर

Wed, 30 Sep 2015 10:49 PM IST
Jhonabad
Jhonabad Updated Wed, 30 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
After rape teenager Burnt alive , serious
घर के बाहर बैठकर छोटे भाई को खिला रही 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस का हवसी दरिंदा पहले उसे अपने घर के अंदर उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। किशोरी जब उसके चंगुल से छूटी और शिकायत करने की बात कहते हुए घर पहुंची। वह अपनी दोनों पैरों से विकलांग मां को घटना के बाबत कुछ बता पाती, इसी बीच पीछे से पहुंचे दरिंदे ने उसी के घर से रखा मिट्टी का तेल उठा लिया और किशोरी के ऊपर डालकर आग लगा दी और भाग निकला। किशोरी और उसकी मां की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग की लपटों से घिरी किशोरी को बचाया। डॉक्टर के मुताबिक रेप पीड़िता 80 प्रतिशत झुलसी हुई है। उसे सीएचसी के डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रेप पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह दोनों पैरों से विकलांग है। उसके पति पीलीभीत में मजदूरी करते हैं। बुधवार को पति मजदूरी करने गए थे। वह अपनी 17 वर्षीय पुत्री व चार साल के पुत्र के साथ घर पर थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुत्री अपने छोटे भाई को घर के बाहर खिला रही थी। इसी बीच पड़ोस का एक युवक उसकी पुत्री को पड़ोस स्थित अपने घर में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। दरिंदे के चंगुल से छूटी पुत्री ने जब घर जाकर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकी भी दी। किशोरी घर पहुंची और उसने मां को बात बतानी शुरू की तो इसी बीच आरोपी घर में घुस आया और उसने वहां रखी मिट्टी तेल की पिपिया (केन) उठाकर किशोरी पर डाल दिया और आग लगाकर भाग निकला। किशोरी और उसकी मां की चीखपुकार पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह किशोरी के कपड़ों में लगी आग बुझाई। सूचना पर किशोरी का पिता भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक रेप पीड़िता 80 प्रतिशत झुलसी हुई है।
विज्ञापन

एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। वह रेप पीड़ित के साथ अस्पताल में है। तहरीर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ मौके पर हैं। वह खुद अस्पताल में पीड़िता और उसके घर वालों से बात करने के बाद मौके पर जाएंगे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जवाहर, एसपी  

एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
रेप के बाद किशोरी को जिंदा जलाने की कोशिश से पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़िता के जिला अस्पताल पहुंचने पर एसपी जवाहर अस्पताल पहुंचे और उसका हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से वार्ता कर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। 

फिर संजीदा नहीं दिखी पुलिस
 रेप का मामला हो या छेड़छाड़ का। पुलिस इन मामलों को गंभीरता से नहीं लेती है। जहानाबाद थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता को जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में भी पुलिस का कुछ ऐसा ही चेहरा सामने आया है। सूचना के काफी देर बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले उसे गंभीर अवस्था में थाने ले गए। तब पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यही नहीं तहरीर दिए जाने के कई घंटे बाद भी पुलिस का रिपोर्ट दर्ज न कर पाना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब पुलिस की उदासीनता देखने को मिली है। ऐसे कई मामले हैं जिन्हें दर्ज करने के बजाय पुलिस समझौता कराने का प्रयास करती है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने का ही नतीजा है कि जिले की आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। दो साल पहले भी शहर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने एक किशोरी को जलाकर मार डाला था।

जिले में रेप, छेड़छाड़ जैसे मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस मामलों में कार्रवाई के बजाय उन्हें समझौते के आधार पर निपटाने का प्रयास करती है। महीने भर पहले छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को छात्रा की मां और मामा ने दबोच लिया था। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की स्कूटी भी कब्जे में ले ली थी, लेकिन पुलिस गिरफ्तारी में टालमटोल करती रही। दूसरा मामला थाना माधोटांडा क्षेत्र का है। मंगलवार को किशोरी के साथ रेप की घटना हुई। पुलिस 24 घंटे तक मामले को निपटने का प्रयास करती रही। यह तो एक बानगी भर है। ऐसे तमाम मामले सामने आए जिन्हें पुलिस हजम कर गई। थाना जहॉनाबाद में भी इससे पहले कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं। जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उन्हें आपसी सुलह समझौता कराकर निपटा दिया। दो साल पहले शहर कोतवाली के मोहल्ला बेनीचौधरी निवासी हेमा को मोबाइल न लेने पर शोहदों ने उसके घर पर ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर मार डाला था। पुलिस ने इस मामले में भी काफी हीला हवाली के बाद तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और तीनों का चालान कर जेल भेज दिया था। पुलिस की लापरवाही और वारदातों को छुपाने का ही परिणाम है कि जिले में रेप, छेड़छाड़ जैसी वारदातें लगातार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed