{"_id":"2130a72411a97a4f4983411b78bffeb5","slug":"after-a-fight-with-the-husband-of-a-married-woman-hanged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फांसी लगाई
Pilibhit
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
पति से अनबन होने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर मृतका के पति के खिलाफ तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा निवासी विक्रम की शादी एक वर्ष पूर्व पूरनुपर कोतवाली क्षेत्र के गांव चकपुर की रामकली से हुई थी। बृहस्पतिवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर रामकली ने रात में किसी समय अपनी साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में करीब एक बजे जब विक्रम की आंख खुली तो कमरे में पत्नी का शव कुंडे पर लटका देख सन्न रह गया। फौरन उसने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। सूचना मिलने पर रामकली के मायके वाले सुनगढ़ी पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई मोतीराम का आरोप है कि विक्रम बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर रामकली को प्रताड़ित किया जाता था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। उधर, मृतका के पति का कहना है बृहस्पतिवार शाम उसने घर में ही अलग रह रही अपनी मां के साथ खाना खा लिया था। इससे राजकली नाराज हो गई। उसके समझाने पर मान गई थी और खाना खाने के बाद सो गई। रात में किसी समय उसने किस समय फांसी लगा ली पता ही नहीं चला।
विज्ञापन