फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aerial firing in Tehri Panic , police deployed

टेहरी में हवाई फायरिंग से दहशत, पुलिस तैनात

Thu, 23 Jul 2015 11:35 PM IST
Dioria
Dioria Updated Thu, 23 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव टेहरी में बुधवार को देर रात ट्रांसफार्मर के मुद्दे पर दो पक्ष भिड़ गए। बताया जाता है कि इसी बीच एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। शांति व सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव टेहरी का ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब चल रहा था। विभाग ने दो दिन पूर्व गांव के लिए ट्रांसफार्मर आवंटित कर दिया और ग्रामीणों को बीसलपुर से ट्रांसफार्मर उठाकर ले जाने का सुझाव दिया। नेतराम ने तांगे के लिए ट्रांसफार्मर लाने के लिए आपस में 220 रुपये का चंदा जमा किया और तांगे से ट्रांसफार्मर मंगवा लिया। बुधवार को कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर लगाकर चालू कर दिया। शाम को कम वोल्टेज मिलने पर गांव के छोटे खां और इंतजार खां ने नेतराम से शिकायत करते हुए कहा कि उनसे चंदा भी ले लिया गया, फिर भी ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज मिल रहा है। विवाद बढ़ने पर मौके पर दोनों पक्षों के काफी लोग जमा हो गए। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से दो फायर कर दिए, जिससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर सीओ सुवेग सिंह सिद्धू कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने झगड़ने के आरोप में नेतराम, छोटे खां और इंतजार खां को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रभारी कोतवाल शेर सिंह ने फायर किए जाने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


ट्रेन से कूदने वाला ग्रामीण घायल
बीसलपुर। शेरगंज रेलवे हाल्ट पर बृहस्पतिवार को चलती ट्रेन से कूदने वाला शाहजहांपुर का ग्रामीण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिला शाहजहांपुर के गांव रहीमपुर निवासी मिश्रीलाल बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत जाने वाली यात्री ट्रेन पर सवार हुआ था। उसे बीसलपुर और बरखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित शेरगंज रेलवे हाल्ट पर उतरना था। यह ट्रेन शेरगंज रेलवे हाल्ट पर नहीं रुकती है। इसके चलते वह शेरगंज रेलवे हाल्ट पर चलती ट्रेन से कूद पड़ा। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed