फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of theft Tied to a tree and beaten

चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा

Wed, 08 Apr 2015 11:05 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 08 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft Tied to a tree and beaten
माधोटांडा रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास सर्राफ मनोज गुप्ता के निर्माणाधीन
विज्ञापन
मकान में सामान चोरी कर रहे चोरों में से एक चोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि तीन लोग भाग निकले। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने उसे छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मंगलवार की रात करीब तीन बजे चोर सर्राफ मनोज के निर्माणाधीन मकान में घुस गए। खटपट की आहट होने पर आसपास के लोगों में जाग हो गई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो चोर बोरी में सोने-चांदी के गहने बनाने वाले उपकरण रखकर भागने लगे। इस पर लोगों ने दौड़ाकर एक चोर को दबोच लिया और उसे पास के पेड़ में बांधकर पीटा।
सुबह करीब सात बजे सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने उसे बंधनुमक्त कराकर हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दबोचे गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। गृहस्वामी व आसपास के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed