फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of tampering besieged beaten

छेड़छाड़ के आरोपी को घेरकर पीटा

Fri, 04 Sep 2015 11:56 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Fri, 04 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई होने से गुस्साए लड़की के घर वालों ने आरोपी को घेर लिया और जमकर पीटा। घायल हालत में आरोपी को घरवाले थाने ले गए और लड़की पक्ष के खिलाफ तहरीर दक दी। किशोरी के परिवार वालों की ओर से पहले ही तहरीर दी जा चुकी है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की थी। इस पर लड़की के घर वालों ने आरोपी के खिलाफ गुरुवार को थाने में तहरीर दी थी। परिवारीजनों के अनुसार घर में सिलाई कर रही किशोरी को आरोपी युवक ने बदनीयती से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। शुक्रवार सुबह तक पुलिस गांव नहीं पहुंची तो लड़की वालों के गुस्से का लावा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी युवक को गांव घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पता लगने पर परिवार के कुछ लोग लड़की को थाने ले गए और लड़की के परिवार वालों पर रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दे दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर पिटाई से घायल युवक को उपचार के लिए पीलीभीत भेज दिया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि गुरुवार को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। शुक्रवार सुबह पहले किशोरी पक्ष की ओर से कुछ देर बाद घायल युवक की ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। एनसीआर दर्ज कर ली है जांच कराई जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed