फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

खड़े ट्रक से भिड़ी क्वालिस दूल्हा-दूल्हन समेत सात घायल

Mon, 09 Feb 2015 12:16 AM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Mon, 09 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
accident
 दूल्हन विदा कराकर वापस लौट रही एक क्वालिस असम हाइवे पर गांव चांट फिरोजपुर के पास खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के गांव कोहरा निवासी श्रीकृष्ण का 20 वर्षीय पुत्र दीपक व उसकी पत्नी बिट्टा देवी समेत उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने गुरमेज सिंह को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव कोहरा निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उसके  पुत्र दीपक की बारात थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बंगला आई थी। रविवार की देर शाम पुत्रवधू बिट्टो देवी को विदा कराकर पुत्र क्लालिस से घर वापस लौट रहा था। चांट फिरोजपुर के पास क्वालिस सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे पुत्र-पुत्र वधू के अलावा वाहन में सवार परिवार के 45 वर्षीय फूलचंद, 50 वर्षीय गुरमेज, 35 वर्षीय रामनाथ, 22 वर्षीय यशपाल व आठ वर्षीय लक्ष्मीदेवी घायल हो गई। घायलों को एंबुलेंस 108 से सीएचसी लाया गया, जहां से गुरमेज की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



हिस्ट्रीशीटर ने किशोरी के  साथ की छेड़छाड़
जहॉनाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से बाहर लकड़ी लेने निकली एक किशोरी के साथ एक हिस्ट्रीशीटर ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर वह आरोपी साथियों के साथ भाग निकला। किशोरी की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने बताया कि शाम करीब आठ बजे परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच पड़ोसी गांव का एक हिस्ट्रीशीटर अपने चार अन्य साथियों के साथ नशे में धुत होकर आ धमका और उसकी पुत्री को दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। पुत्री के शोर मचाने पर जब घर वाले बाहर आए तो आरोपी भाग निकले। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ वीके गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed