{"_id":"a690cce587483bdf0a86c789f2f50709","slug":"a-young-woman-hijacked-the-gang-rape-in-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अपहृत कर कार में किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को अपहृत कर कार में किया गैंगरेप
पीलीभीत।
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से खटीमा जा रही 20 वर्षीय एक युवती को खटीमा के ही दो युवकों ने लिफ्ट देकर पीलीभीत शहर के नौगवां चौराहा से कार में बैठा लिया और न्यूरिया क्षेत्र में सुनसान रहने वाली ईदगाह रोड पर तमंचे के बल पर दोनों ने उसके साथ रेप किया। बाद में उसे खटीमा के पास छोड़कर भाग निकले। पीड़ित मंगलवार को अपनी मां के साथ एसपी से मिली। एसपी ने मां-बेटी को थाना न्यूरिया भेजा और एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और मेडिकल कराने की बजाय उसे उधर-उधर घुमाती रही।
विज्ञापन
युवती ने एसपी को बताया कि वह खटीमा (उत्तराखंड) कोतवाली क्षेत्र में अपनी मां व भाई के साथ रहती है। 14 जनवरी को वह फरीदपुर (बरेली) अपने चाचा के घर गई थी। 18 जनवरी को घर वापस लौटने के लिए शाम सात बजे बरेली से मैजिक गाड़ी में सवार होकर पीलीभीत पहुंची और नौगवां चौराहे पर वाहन का इंतजार करने लगी। रात करीब 9.30 बजे सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें सवार एक युवक ने दीदी कहकर नमस्ते किया और कहा कि खटीमा चल रही हो, आओ बैठ जाओ। उसने बैठने से इंकार किया तो दूसरे युवक ने कहा कि आप मुझे नहीं पहचानती हो। हम खटीमा के ही रामकुमार कोटेदार के बेटे रचित, उमेश (तीनों बदले नाम) हैं। ईस्टर फैक्ट्री के सामने रहते हैं। कोटेदार को वह जानती थी, इसलिए वह कार में बैठ गई। युवती के अनुसार युवकों ने न्यूरिया के आगे पुल के पास तेजी के साथ ईदगाह वाले रास्ते पर कार मोड़ दी। उसके विरोध जताने पर एक ने कनपटी पर तमंचा रख दिया। शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया। कार खड़ी कर दोनों युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। करीब आधे घंटे बाद उसे लेकर आगे बढ़े तो उसने न्यूरिया में ही छोड़ने की विनती की लेकिन आरोपी नहीं माने और उसे लोहिया हेड रोड पर उतारा और कपड़े लौटा दिए। वह किसी तरह आधी रात के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची औैर मां को पूरी घटना बताई। मंगलवार को मां के साथ यहां आई।
विज्ञापन
एसपी ने पीड़ित और उसकी मां को थाना न्यूरिया भेजा और एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पीड़ित अपनी मां के साथ थाना पहुंची और घटना की तहरीर दी तो पुलिस ने टालमटोल शुरू कर दी। युवती और उसकी मां को साथ लेकर पुलिस बताए जा रहे घटना स्थल पर पहुंची लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ दलवीर सिंह का कहना है कि युवती ठीक से घटना स्थल नहीं बता पा रही है। खटीमा के जिस कोटेदार के पुत्रों के नाम बता रही है। पुलिस की टीम मां-बेटी को लेकर वहां जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन