फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A thief arrested, three bikes recovered

एक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Thu, 14 Jan 2016 12:00 AM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह के सदस्य हजारा थाना के गांव टांटरगंज निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बू को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास तीन सौ ग्राम चरस भी बरामद हुआ। उसके दो साथी गांव जादौपुर गहलुइया निवासी इरफान और टील्ला नंबर चार निवासी सरना चोरी की दो बाइक मौके पर छोड़कर भागने में सफल हो गए। बरामद तीनों बाइक में एक बाइक नगर से, एक लखीमपुर के पलिया से और एक बिजनौर से चोरी की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का बुधवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने बताया कि सूचना पर हरीपुर पुलिस चौकी के समीप घेराबंदी की गई। तीन बाइक से हजारा की ओर जा रहे युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। दो बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर गन्ना के खेत से होते हुए भागने में सफल हो गए। टांटरगंज निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बू को गिरफ्तार कर लिया गया। लवप्रीत के पास तीन सौ ग्राम चरस भी बरामद हुई है। पूछताछ पर बाइक भी चोरी की पाई गई। उन्होंने बताया कि बाइक छोड़कर मौके से लवप्रीत का साथी गांव जादौपुर गहलुइया निवासी इरफान और टिल्ला नंबर चार निवासी सरना फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लवप्रीत से बरामद बाइक यूपी 26 क्यू 2831 पांच दिन पहले मोहल्ला रजागंज निवासी मोहम्मद हसन की चोरी हुई थी। जबकि इरफान द्वारा मौके पर छोड़ी गई बाइक यूपी 20 जी 8538 पलिया से और यूपी 31 एबी 5844 बिजनौर से चोरी करने की जानकारी लवप्रीत सिंह ने दी है। बरामद चोरी की बाइक किसकी हैं, इसकी जानकारी संबंधित थानों से की जा रही है। गिरफ्तार लवप्रीत सिंह का बुधवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार दोनों आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed