{"_id":"586a5f124f1c1b4d5615861b","slug":"a-house-stealing-thousands-from-five-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक मकान, पांच दुकानों से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक मकान, पांच दुकानों से हजारों की चोरी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पूर्व बदमाशों ने तीन गांवों में परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। रविवार रात चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के छह स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक पुजारी के मकान व पांच दुकानों में घुसे चोर 50 हजार रुपये कीमत का सामान समेट ले गए। गौरीशंकर मंदिर के पुजारी संत नरायण ने बताया कि रविवार रात वह मंदिर के समीप बने अपने आवास में ताला डालकर रुरिया अपने एक परिचित से मिलने गए थे। इस बीच ताला तोड़कर घुसे चोर राशन, विस्तर, वर्तन आदि समेटकर ले गए। इसके अलावा चोर पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर लोधीपुर निवासी माजिद खां की टायर-ट्यूब और पंचर की दुकान से छह हजार, मुस्ताक की पंचर जोड़ने की दुकान से चार हजार, नईम खां की बाइक मरम्मत की दुकान से 15 हजार, रेहान खां की राशन दुकान से आठ हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वहीं पड़ोस के अनवार खां की खाद की दुकान के ताले तोड़कर दस कट्टे यूरिया खाद, साढ़े चार हजार रुपये की नगदी सहित नौ हजार का सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 डायल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इधर, इंस्पेक्टर भुवनेश गौतम ने बताया कि कोतवाली में घटना की कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन