{"_id":"c2a08f40b5ef3e5b780767029b91c290","slug":"a-fire-five-people-home-burns-scorched-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से पांच लोगों के घर जले, बालिका झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से पांच लोगों के घर जले, बालिका झुलसी
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अभयपुर चैना नकटी के पांच घरों में मंगलवार को आग लगने से करीब दो
विज्ञापन
लाख रुपये की संपत्ति जल गई और एक बालिका झुलस गई है।
गांव अभयपुर चैना नकटी के बाबू खां के छप्पर में मंगलवार को कहीं से आग की चिंगारी उड़कर आ गई। जिससे आग लग गई। घर के लोग आग पर काबू पाते उससे पहले आग ने पड़ोसी शरीफ खां, नत्थू खां, नवी शेर और कली शेर के घरों को भी चपेट में ले लिया। बाबू खां की छह वर्षीय पुत्री गुड्डी झुलस गई है। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग में नगदी, कपड़े, बर्तन, अनाज, जेवर, लकड़ी और भूसा समेत काफी सामान जल गया है। अग्नि पीड़ितों ने तहसील कार्यालय में आग लगने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है, जिसके अनुसार आग में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है।
जंगल में भड़की आग से
किसानों का गन्ना जला
पीलीभीत। गांव पुर्वा बसंतापुर के पास माला रेंज के जंगल में लगी आग की चपेट में आकर गांव के करीब एक दर्जन किसानों की गन्ने की फसल झुलस गई। किसानों ने वन कर्मचारियों पर जंगल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए फसल का नुकसान दिलाने की मांग वन क्षेत्राधिकारी माला से की है।
गांव पूर्वा बसंतापुर निवासी गोदपाल, नत्थूलाल, सुमेर लाल, भूपराम, महेंद्रपाल, चमेली देवी आदि ने बताया कि उनके खेत जंगल के किनारे स्थित हैं। जंगल के कर्मचारियों ने जंगल में आग लगा दी। जिससे भड़की आग ने उनके खेतों को निशाना बना लिया। इस अग्निकंड में उनके खेतों में खड़ा लाखों रुपये का गन्ना झुलस कर बर्बाद हो गया। पीड़ित किसानों ने वन क्षेत्राधिकारी रेंज माला को शिकायती पत्र देकर फसल की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
आग में जली गन्ने की फसल
बीसलपुर। गांव रंपुरा नगरिया निवासी सीमा देवी के गन्ने के खेत में रविवार की शाम को आग लग गई, जिसमें काफी गन्ने की फसल जल कर नष्ट हो गई।
गांव रंपुरा नगरिया निवासी सीमा देवी ने बताया कि रविवार की शाम उनके गन्ने के खेत में आग लग गई थी। आग में खेत में खड़ी 12 बीघा गन्ने की फसल जल गई। सीमा देवी ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोमवार को तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि किसी राहगीर द्वारा जलती बीड़ी फेंक देने से यह आग खेत में लगी।