फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तहसीलदार ने अभद्रता की तो फूट-फूटकर रोई महिला कर्मचारी

तहसीलदार ने अभद्रता की तो फूट-फूटकर रोई महिला कर्मचारी

Sun, 24 Mar 2019 10:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने अभद्रता की तो फूट-फूटकर रोई महिला कर्मचारी
पीलीभीत। निर्वाचन कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी पर प्रभारी /तहसीलदार विजय त्रिवेदी बेवजह बिगड़ गए। कार्यालय में आते ही उन्होंने महिला कर्मचारी को फटकार लगाते हुए अभद्रता कर दी। यह देख महिला कर्मचारी के पक्ष में स्टाफ के अन्य लोग आ गए और तहसीलदार के रवैये को गलत ठहराते हुए हंगामा करने लगे। इसके बावजूद तहसीलदार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने महिला को उनके अनुसार ड्यूटी न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दे दी। उस वक्त एडीएम (प्रशासन) बृज किशोर भी निर्वाचन कार्यालय में मौजूद थे। महिला कर्मचारी उनसे तहसीलदार की शिकायत करने पहुंची तो फफक कर रोने लगी। हालांकि बाद में अफसरों के दखल के बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय में बाहर की तरफ बने एआरओ कक्ष में एडीएम बृज किशोर निर्वाचन संबंधी कामकाज करा रहे थे। दूसरे कमरे में निर्वाचन कार्यालय का बाकी स्टाफ मौजूद था। इनमें महिला कर्मचारी महबूब जहां (वरिष्ठ लिपिक) भी शामिल थीं। दोपहर करीब 12 बजे तहसीलदार कलीनगर / निर्वाचन कार्यालय प्रभारी विजय त्रिवेदी वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कार्यालय पहुंचते ही महबूब जहां की फटकार लगा दी। इसके बाद कनिष्ठ लिपिक प्रिया सक्सेना पर भी बिफर गए। उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वरिष्ठ लिपिक महबूब जहां ने उनसे कहा कि वह देर रात तक कार्यालय में रुकती हैं, लेकिन कार्यालय की ओर से वाहन की व्यवस्था भी नहीं होती है। यह सुनकर तहसीलदार और भड़क गए। विभागीय कार्रवाई का डर दिखाने लगे। खुद को अपमानित महसूस कर महिला कर्मचारी फफक-फफक कर रो पड़ी। मामला संज्ञान में आने पर एडीएम बृज किशोर ने महिला लिपिक महबूब जहां और प्रिया सक्सेना को बुलाकर मामले की जानकारी ली। दोनों ने तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। एडीएम ने महिला कर्मियों की समस्या सुनकर उनको समाधान का भरोसा देकर शांत कराया। कहा, निर्धारित समय के बाद कार्यालय में महिला कर्मियों को नहीं रोका जाएगा। चुनाव में व्यस्तता के चलते रात में चुनाव कार्यालय की सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


महिला लिपिकों से मामले की जानकारी ली गई। महिला कर्मियों से बदसलूकी किया जाना गलत है। उनकी मौखिक शिकायत के बाद तहसीलदार को भविष्य में इस तरह का व्यवहार न करने की हिदायत दी गई है। इस मामले में तहसीलदार से भी जानकारी जुटाई जा रही है। - बृजकिशोर, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद का बचाव करते दिखे तहसीलदार
महिला कर्मी के अभद्रता करने का आरोप लगाने पर तहसीलदार विजय त्रिवेदी से उनका पक्ष जानना चाहा तो वह अपना बचाव करते दिखे। बोले, कुछ नहीं हुआ था, मैं सिर्फ अपनी कर्मचारी को डाट रहा था, अब कोई समस्या नहीं है। आप अपना काम करें.. इतना कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed