फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फजीहत के बाद एक्शन, लापरवाही बरतने पर दरोगा लाइन हाजिर

फजीहत के बाद एक्शन, लापरवाही बरतने पर दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 11 Feb 2019 11:27 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
फजीहत के बाद एक्शन, लापरवाही बरतने पर दरोगा लाइन हाजिर
पीलीभीत। पुलिस को सूचना देकर जाने के बावजूद पूर्व सभासद के बंद मकान से लाखों की चोरी के मामले में फजीहत के बाद आखिरकार पुलिस अधिकारी एक्शन मोड़ में आए। एसपी ने लापरवाही पाए जाने पर दरोगा विजय कुमार को लाइन हाजिर किया। साथ ही खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा बिंदुओं पर व्यापारियों संग मंथन कर रणनीति बनाई। इसमें दो स्थानों पर पुलिस बूथ लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर मोहल्ला तखान निवासी पूर्व सभासद विश्वास प्रकाश सक्सेना के बंद मकान से शनिवार रात दस से ग्यारह बजे के बीच चोर एक लाख की नकदी समेत 18 लाख का सामान समेट ले गए थे। खास बात रही कि शादी में जाने के लिए मकान बंद रहने की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई थी। इसके बावजूद कोई गंभीरता नहीं बरती गई थी। जिसको लेकर मोहल्ले वालों ने पुलिस की लापरवाही पर जमकर हंगामा किया था। पुलिस को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। मामले में विभागीय स्तर पर बरती गई लापरवाही का पता लगाने के लिए सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को जिम्मेदारी दी गई। सीओ ने इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही के बयान लिए। जिसके बाद कोतवाली में तैनात दरोगा विजय कुमार की लापरवाही उजागर हुई। इंस्पेक्टर से निर्देश मिलने के बाद भी दरोगा विजय कुमार ने सिपाहियों को गश्त के लिए नहीं कहा था। यही नहीं हंगामा होने के बाद खुद का बचाव करने को झूठ बोल दिया था। इसकी रिपोर्ट सीओ से मिलने के बाद सोमवार को एसपी मनोज कुमार सोनकर ने दरोगा विजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा स्वाट और सर्विलांस टीम को भी सुरागरसी कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। अब तक हुई प्रगति की भी जानकारी जुटाई। इसके अलावा एसपी ने बाजार की सुरक्षा को सख्त करने के लिए खुद कमान संभाली। सोमवार दोपहर वह सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कोतवाली अजब सिंह, टीएसआई आलोक मिश्र के साथ राउंड पर निकले। सराफा एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल और अन्य व्यापारी नेताओं संग बातचीत की। राउंड लेकर मुख्य प्वाइंट भी चेक किए। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई। इसके बाद सुनहरी मस्जिद चौराहा और चौक बाजार दो स्थानों पर पुलिस बूथ बनाना तय किया गया।
विज्ञापन

बंद मकान की सूचना मिलने के बाद भी गंभीरता न बरतने पर दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। चोरी को लेकर कुछ सुराग मिले हैं, उन पर टीमें लगाकर काम कराया जा रहा है। बाजार की सुरक्षा के लिहाज से दो स्थानों पर पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। वहां पर 24 घंटे दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी रहेगी। सीओ सिटी को इसके लिए कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed