फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लैपटाॅप भी सुधारा नहीं, पूछने गए तो कर दी युवक की पिटाई

लैपटाॅप भी सुधारा नहीं, पूछने गए तो कर दी युवक की पिटाई

Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
लैपटाॅप भी सुधारा नहीं, पूछने गए तो कर दी युवक की पिटाई
पीलीभीत। कई दिन बाद भी लैपटाॅप सही न होने पर दुकानदार के घर नाराजगी जताने पहुंचे एक युवक की पिटाई कर दी गई। दो हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि शुरूआती जांच में लूट के आरोप गलत पाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मस्जिद पठानी के निवासी जाकिर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे का लैपटाप खराब हो गया था। इसको मोहल्ला डालचंद के निवासी संदीप मौर्य को सही करने के लिए दिया गया था। कई दिन बाद भी लैपटाॅप वापस नहीं किया गया। इस पर आठ फरवरी को दोपहर दो बजे वह आरोपी के घर गए। आरोप है कि उसने साथियों संग गाली गलौज करते हुए मारपीट की। दो हजार रुपये भी लूट लिए। इंस्पेक्टर कोतवाली केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहल्ल डालचंद निवासी संदीप मौर्य, सोनू मौर्य और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला लैपटाॅप के विवाद में मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed