{"_id":"5bca21eebdec2269a5528d38","slug":"91539973614-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लूटी अस्मत, अब निकाह से मुकरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लूटी अस्मत, अब निकाह से मुकरे
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले किया दुष्कर्म, अब निकाह से मुकरे
युवती ने पुलिस को दी नामजद तहरीर, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। नगर की एक युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए निकाह की तारीख तक तय कर दी। अब दहेज की मांग कर रिश्ता तोड़ दिया गया। पीड़िता ने संगीन आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
लुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले के एक युवक ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। एक साल में निकाह का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। निकाह का दबाव बनाने पर पहले आरोपी ने इनकार कर दिया। इसको लेकर कुछ दिन पहले पंचायत हुई। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी और उसके परिवारीजनों ने 19 अक्तूबर को निकाह करने की बात तय कर दी। इसको लेकर शुक्रवार 19 अक्तूबर को युवती के परिवारीजन निकाह की तैयारी करते रहे। आरोप है कि अब लड़के और उसके परिवारीजनों ने कार व तीन लाख रुपये की मांग कर डाली। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने निकाह से इनकार कर दिया है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।