{"_id":"5bc9d9acbdec22694e6b6da5","slug":"91539955116-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइक बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की तीन बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 19 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की तीन बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
दूसरे आरोपी की तलाश में दबिशें जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई तीन बाइक बरामद कर कोतवाली पुलिस एक ऑटोलिफ्टर को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उसके एक अन्य साथी का नाम प्रकाश में आया है जिसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि खकरा पुलिस चौकी के पास एसआई प्रेम कुमार शर्मा टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहल्ला पकड़िया निवासी मोहम्मद शाहिद को रोक लिया और बाइक से जुड़ी जांच की। इसमें बाइक पर लिखा नंबर किसी अन्य गाड़ी के नाम पर रजिस्टर्ड निकला। आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। यहां पूछताछ के बाद उसके चंदोई स्थित किराए के मकान से दो अन्य बाइकें बरामद हुई। यह बाइकें भी चोरी की निकली। एक बाइक 24 जुलाई को सदर तहसील से चोरी होने वाली निकली। आरोपी ने यह भी बताया कि बाइक चोरी के काम में उसके साथ कलीनगर निवासी नासिर भी शामिल है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी शाहिद को जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।