फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खाद की दुकान से नकदी भरी तिजोरी उठा ले गए चोर

खाद की दुकान से नकदी भरी तिजोरी उठा ले गए चोर

Mon, 11 Dec 2017 06:59 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खाद की दुकान से नकदी भरी तिजोरी उठा ले गए चोर
theaf - फोटो : amar ujala
दुकान खोलने पहुंचने पर लगी जानकारी, तो उड़े व्यापारी के होश
विज्ञापन

माधोटांडा पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट की मदद से जुटाई जानकारी


माधोटांडा/पीलीभीत। मथना जप्ती बाजार में रविवार रात चोरों ने दस्तक देकर खाद की दुकान को निशाना बनाया। पिछले हिस्से पर लगे दरवाजे को सरिया से खोलकर चोर भीतर घुसे और नकदी भरी तिजोरी उठा ले गए। सोमवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने पर कर्मचारी से घटना की सूचना मिली, तो व्यापारी के होश उड़ गए। तलाशने पर दुकान से तीन सौ मीटर दूर एक खेत में खाली तिजोरी पड़ी मिल गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम की मदद से सुरागरसी की। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के मथना जप्ती निवासी पवनदीप सिंह की गांव के मुख्य बाजार में सहोता पेट्रोल पंप के पास किसान कृषि सागर सेवा केंद्र नाम से खाद की दुकान है। रविवार देर शाम छह बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने बंद दुकान को निशाने पर ले लिया। दुकान के पिछले हिस्से पर लगा दरवाजा सरिया से खोलकर चोर भीतर घुसे और काउंटर पर रखी लोहे की तिजोरी उठा ले गए। तिजोरी में 72,107 रुपये थे। सोमवार सुबह आठ बजे दुकान का कर्मचारी गुरप्रीत सिंह गोल्डी मौके पर पहुंचा तो उसने तिजोरी गायब और पिछला दरवाजा खुला मिलने की जानकारी दुकान स्वामी को दी। इस पर व्यापारी पवनदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास तलाशने पर तीन सौ मीटर दूर खेत में खाली तिजोरी पड़ी मिली। इसकी सूचना मिलने पर एसएचओ इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम को मुख्यालय से बुलाने के बाद सुराग जुटाने के प्रयास किए गए, हालांकि कोई खास मदद नहीं मिल सकी। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरागरसी कर संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। तिजोरी के पास खेत में प्लास व कैंची मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed