फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अलग अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं से दुराचार

अलग अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं से दुराचार

Sat, 16 Sep 2017 06:59 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं से दुराचार

विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। दुराचार के मामलों में भी थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने से बच रही है। दो अलग अलग स्थानों पर विवाहिताओं के साथ हुई दुराचार की घटनाओं के मामले में एसपी व सीओ के आदेश पर शनिवार को मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
0000
केस-1
थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि आठ सितंबर को दोपहर को उसकी पत्नी खेत में शौच को गई थी। आरोप है कि खेत में पहले से मौजूद गांव के ही द्वारिका प्रसाद ने चाकू से धमकाकर उसे दबोच लिया। और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। उसने उसी दिन करोड़ चौकी पहुंचकर और कार्रवाई न होने पर दो दिन बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल कराने भेजा है।
विज्ञापन

0000000
केस-2
दुराचार की दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र में हुई। इसमें भी सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक को दिए प्रार्थनापत्र कहा है कि शुक्रवार शाम लगभग चार बजे वह गोबर डालने गांव के बाहर गई थी। आरोप है इस दौरान पीछे से पहुंचे गांव के ही कमलेश ने उसे पकड़ लिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। विवाहिता के शोर मचाने पर पास के खेत में चारा काट रहे उसके पति पहुंच गए जिन्हें देखकर आरोपी भागने लगे। महिला ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई जिसमें दरांती लगने से आरोपी घायल भी हो गया। मौका पाकर आरोपी भाग गया। सीओ ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। शनिवार को कार्यवाहक थाना प्रभारी वीके पटेल ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच की। दोपहर बाद विवाहिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ितों का मेडिकल कराने पीलीभीत जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना में आरोपी विकलांग है जिससे घटना संदिग्ध लग रही है।
वीके पटेल, कार्यवाहक थाना प्रभारी
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed