फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   थाना से डेढ़ सौ मीटर दूर दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी

थाना से डेढ़ सौ मीटर दूर दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी

Wed, 26 Jul 2017 05:18 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
थाना से डेढ़ सौ मीटर दूर दिनदहाड़े महिला की चेन लूटी
पीलीभीत। पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए बाइक सवार स्नेचरों ने सुनगढ़ी थाने से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला। रेलवे स्टेशन से रिक्शे में सवार होकर घर जा रही महिला की चेन लूट ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पीड़िता के भाई ने एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में लगे सीसीटीवी की फुटेज मुहैया कराई। जिसकी छानबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के रामायण बिहार कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एबीएसए कामेश्वरी देवी का एक मकान पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान में है। बुधवार को वह अपनी पुत्रवधु रीमा सक्सेना पत्नी रजत सक्सेना के साथ पूरनपुर से पीलीभीत आई। यहां रेलवे स्टेशन से रिक्शे पर सवार होकर दोनों घर के लिए निकलीं। इस बीच बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। जिसको वह नजर अंदाज करती रहीं। सुनगढ़ी थाने से डेढ़ सौ मीटर पहले सिस्टम कंप्यूटर वाली गली में मुड़ते ही बाइक सवार ओवरटेक कर आगे आ गए। रिक्शे पर सवार सास बहू कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही एक बदमाश ने झपट्टा मारकर रीमा के गले में पड़ी एक तोला सोने की चेन उड़ा ली और बाइक भगा ले गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास खड़े कुछ लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। पीड़िता के बताए आधार पर औपचारिक छानबीन कर पुलिसकर्मी लौट गए। उधर पीड़िता के भाई शिवी सक्सेना ने मौके पर पहुंचने के साथ ही आसपास के प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगे होने की जानकारी की। जिसके बाद एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाकर सुनगढ़ी पुलिस को दी। इसके बावजूद पुलिसकर्मी घटना पर सवाल खड़े करने से पीछे नहीं हटे। उसको दबाने और झुठलाने के प्रयास किए जाते रहे। अब पुलिस मुहैया कराई गई सीसीटीवी फुटेज के जरिए स्नेचरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

000
कोतवाली पुलिस के खुलासे पर उठे सवाल
अभी चंद दिन पहले ही टनकपुर हाईवे पर मोबाइल लूटकर भागते वक्त एक बदमाश को पब्लिक ने धर दबोच पुलिस को सौंपा था। इससे पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी की। पकड़े गए लुटेरों से कोतवाली पुलिस भले कोई बरामदगी न कर सकी हो, लेकिन एकता नगर में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा कर दिया था। यह बताया गया कि पकड़े गए बदमाश ही स्नेचिंग किया करते थे। खास बात यह थी कि इस दौरान अफसरों ने भी पीठ थपथपाते हुए पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा कर दी। अब सुनगढ़ी क्षेत्र में बाइक सवार स्नेचरों ने दस्तक ने पुलिस के पुराने खुलासे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed