{"_id":"594d0f444f1c1b2d7e8b47e9","slug":"91498222404-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजिर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाजिर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी का चालान
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जमीन के विवाद में कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने पर बीसलपुर के बौनी गांव निवासी दलित कि सान श्रीपाल को डीएम दफ्तर के बाहर आत्मदाह की कोशिश करना महंगा पड़ा। देर रात कलक्ट्रेट के नाजिर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसको चालान कर दिया है।
बौनी गांव निवासी श्रीपाल का कहना था कि उसने 2002 में गांव की गेंदादेवी से जमीन का एक टुकड़ा दस हजार रुपये में खरीदा था। तीन साल पहले गेंदादेवी की मौत हो गई। इसके बाद अप्रैल माह में गेंदादेवी के बेटे रामसेवक ने उक्त जमीन को 25 हजार रुपये में दोबारा वेदपाल मौर्य को बेच दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। वेदपाल ने जमीन पर कब्जा कर छप्पर डाल दिया। इसकी शिकायत थाना पुलिस, डीएम, एसपी, एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को उसने डीएम दफ्तर के बाहर पहुंचकर खुद पर कैरोसीन छिड़क लिया आत्मदाह का प्रयास किया था। जिस पर पुलिस ने श्रीपाल को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। उधर बीसलपुर सीओ हरीश भदौरिया ने श्रीपाल पर जमीन कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। बताया कि गेंदादेवी ने भी इसको लेकर पूर्व में शिकायत की थी। देर रात कलेक्ट्रेट के नाजिर गजेंद्र सिंह ने आरोपी श्रीपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले श्रीपाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सार्वजनिक जगह पर उत्पात मचाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को उसको चालान कर दिया गया है।