{"_id":"5943ca7f4f1c1beb588b4a8a","slug":"91497614975-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.15 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.15 लाख ठगे
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने युवक से 1.15 लाख रुपये ठग लिए। बीजा और पासपोर्ट बनवाने में 50 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्चा भी करवा दिया। कई महीने बीतने के बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने अपनी दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के रामनगर जगतपुर निवासी रविंदर बाबू पुत्र ज्वाहर लाल ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी गजरौला के एक युवक से पुरानी पहचान थी। आरोपी ने विदेश में नौकरी दिलाने की बात कहकर उसको झांसा दिया। कहा कि 27 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलाने में कुल तीन लाख रुपये खर्च होंगे। पुरानी पहचान होने के कारण पीड़ित आरोपी की बातों में आ गया। जिसके बाद पीड़ित ने 1.15 लाख रुपये ठग लिए। इसके अलावा पासपोर्ट, बीजा समेत अन्य कागजात बनवाने में पचास हजार रुपये खर्च करा दिए। लंबे समय बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। 22 मई को पीड़ित अपना दिया रुपया वापस मंागने आरोपी के घर पहुंचा। इस पर आरोपी ने मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया। अपनी रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत गजरौला पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग एसपी से की है।