{"_id":"5c99084ebdec2213ff32c0c6","slug":"81553533006-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद पर पुत्र ने पिता की पिटाई कर कान काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मोहल्ला बमनपुरी निवासी राजेंद्र कुमार सक्सेना की विवाद पर उनके पुत्र और पुत्रवधू ने पिटाई कर धारदार हथियार से वार कर कान काट दिया। मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पुलिस ने राजेंद्र सक्सेना की ओर से उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ दीपक सक्सेना, प्रदीप की पत्नी लक्ष्मी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना रविवार शाम की है। राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि 21 मार्च को जमीन पर गिरने से उनका एक हाथ टूट गया था। इलाज को बरेली गया था। आरोप है कि घटना के दिन उनके पुत्र ने फोन कर घर बुलाया। घर में घुसते ही उनकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी गई। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। धारदार हथियार से उनके कान पर वार किया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।