{"_id":"5c56d412bdec220c0c321770","slug":"81549194258-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रूक रहा चोरी की सिलसिला, अब गजरौला में वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं रूक रहा चोरी की सिलसिला, अब गजरौला में वारदात
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। अफसर क्राइम कंट्रोल के दावे पेश करने में जुटे हैं, वहीं जिले में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से देहात तक चोर वारदातों को अंजाम देकर बेखौफ भाग निकल जा रहे हैं। जिससे कहीं न कहीं गश्त में बरती जा रही लापरवाही भी उजागर हो रही है। न्यूरिया के बाद अब गजरौला में दस्तक देकर चोर दो स्थानों से नकदी जेवरात समेत हजारों का सामान समेट ले गए। इसकी तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
कस्बा गजरौला सहराई में बाजार रोड पर एक डिग्री कॉलेज के पास नाजरा बेगम पत्नी हशमत शाह का मकान है। शनिवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए। देर रात चोर मकान में प्रवेश कर गए। इसके बाद दो मोबाइल और 70 हजार कीमत के जेवरात रखा सूटकेस समेट ले गए। इससे कुछ ही दूरी पर स्थित बेलामती पत्नी पप्पू के मकान में भी वारदात की गई। यहां भी परिवार के सदस्य सोते रह गए और चोर भीतर प्रवेश कर पांच हजार रुपये और मोबाइल को चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जागने पर उनको घटना का पता लगा तो शोर मच गया। आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस ने हर बार की तरह जांच के नाम पर कार्रवाई को टाल दिया है। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। कुछ संदिग्ध प्रकाश में आए हैं। उनकी धरपकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
सात दिन में हुई चोरी की वारदात
- दो फरवरी को न्यूरिया के हिम्मतनगर में किराना व्यापारी के घर से ढाई लाख की चोरी।
- दो फरवरी को पूरनपुर के तकनीकी सहायक कार्यालय में चोरी।
- एक फरवरी को जहानाबाद के कंजानाथ पट्टी गांव में गोदाम और दुकान से लाखों की चोरी।
- 29 जनवरी को कमल्ले पुलिस चौकी के पास बंद मकान से सात लाख की चोरी।
- 28 जनवरी को निरंजनकुंज कॉलोनी में बंद मकान में चोरी।
- 28 जनवरी को ग्राम्य विकास संस्थान कार्यालय में चोरी।
चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्रवाई कराई जा रही है। बीट पर सिपाही की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही चोरी के प्वाइंट भी सूचीबद्ध कराए जा रहे हैं। इस पर रणनीति बनाकर काम कराया जाएगा, जल्द इसके परिणाम भी सामने आएंगे।- मनोज कुमार सोनकर, एसपी