फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, फिर लूट लिए 56 हजार

लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, फिर लूट लिए 56 हजार

Fri, 01 Feb 2019 11:15 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, फिर लूट लिए 56 हजार
गजरौला (पीलीभीत)। बाइक पर लिफ्ट देकर बैठाने के बाद दौलतपुर मार्ग पर ले जाकर एक किसान से 56 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार शाम को परिजनों संग थाने पहुंचकर किसान ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी है। गजरौला थाना क्षेत्र के दियूनी बहादुरगंज गांव निवासी किसान फूलचंद ने बताया कि बिजली बिल जमा करने के लिए उसने बृहस्पतिवार दोपहर को कैंच गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 25 हजार रुपये निकाले। इससे अलावा 31 हजार रुपये पहले से मौजूद थे। वहां से वह बिल जमा करने के लिए पीलीभीत आने वाला था। इस बीच बैंक में मौजूद एक व्यक्ति ने उससे बातचीत की और पीलीभीत तक लिफ्ट देने की बात कह बाइक पर बैठा लिया। बैंक से बाहर निकलने पर आरोपी ने पास के ही एक होटल पर पहले चाय पिलाई। इसके बाद बाइक से दौलतपुर मार्ग पर ले गया। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद एक गन्ने के खेत में ले जाकर आरोपी ने मारपीट की। बाइक के गर्म साइलेंसर से पीड़ित का हाथ भी झुलसा दिया। इसके बाद 56 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद कुछ समझ न आने पर पीड़ित अपनी रिश्तेदारी में अधकटा गांव चला गया। जानकारी लगने पर परिवार वाले अधकटा पहुंचे। दूसरे दिन शुक्रवार शाम परिजनों संग थाने पहुंचकर किसान ने लूट का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नरेशचंद्र ने बताया कि घटना एक दिन पुरानी बताई जा रही है। पीड़ित से जानकारी की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed