फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बरखेड़ा थाने में महिला का हंगामा, मचा हड़कंप

बरखेड़ा थाने में महिला का हंगामा, मची खलबली

Tue, 22 Jan 2019 11:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा थाने में महिला का हंगामा, मचा हड़कंप
बरखेड़ा/ पीलीभीत। एक महिला ने मंगलवार दोपहर बरखेड़ा थाने में जमकर हंगामा किया। वह पति के हिस्से की संपत्ति मांग रही थी। हंगामा करने के दौरान महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने फौरन उसे सीएचसी पहुंचा दिया। वहां जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि जहानाबाद क्षेत्र के गौनेरा गांव निवासी अमर सिंह की पुत्री ममता देवी की शादी बरखेड़ा के कटकवारा गांव निवासी चेतन स्वरूप से हुई थी। चेतन स्वरूप की 2011 में मौत हो गई थी। इस पर पत्नी ममता देवी पर जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट लिखी गई थी। पति की मौत के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। ममता के के अनुसार इस मुकदमे वह दोषमुक्त हो गई थी। ससुर की मौत के बाद ममता के पति चेतन स्वरूप के हिस्से की जमीन भी जेठ योगेंद्र पाल के नाम पर कर दी गई। इसी को लेकर महिला का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर महिला अपने माता-पिता के साथ बरखेड़ा थाने पहुंची और ससुराल में पति के हिस्से की संपत्ति पर काबिज कराने का दबाव बनाने लगी। आत्महत्या करने की कई बार धमकी दी गई। अचानक महिला के गश खाकर गिरने पर पुलिस वाले उसे फौरन सीएचसी भिजवाया गया। वहां से उसे महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां महिला की हालत ठीक बताई जाती है। फिलहाल इस मामले में मंगलवार देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed