{"_id":"5c20ea8bbdec2256e43d226a","slug":"81545661067-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दीवार ढहाए जाने के बाद हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर की दीवार ढहाए जाने के बाद हंगामा
Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)।
Published by: zaidi saba
Updated Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले भाजपा नेता पर आरोप लगाकर लगाया जाम, फिर हो गई सुलह
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगरा चौराहा का मामला, एसडीएम भी पहुंची
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर नगरा सहुपरा चौराहा पर स्थित शिव मंदिर की एक तरफ की दीवार ढहाए जाने के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। काफी संख्या में ग्रामीण जमा हुए और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल, उनकी पत्नी ममता भोजवाल पर दीवार ढहाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पूर्व राज्यमंत्री सपा नेता हेमराज वर्मा भी मौके पर पहुंच भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम वंदना त्रिवेदी, बरखेड़ा थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने मामले की जांच शुरू की। बाद में भाजपा नेता और पुजारी के बीच सुलह हो गई।
सोमवार सुबह घटना का पता लगने के बाद शिव मंदिर के पुजारी बाबा सुमेरदास ने बताया कि मंदिर के पीछे भाजपा नेता श्याम बिहारी भोजवाल ने एक जमीन खरीदी है। उसका निकास नहीं है। आरोप लगाया कि निकास पाने के लिए रविवार देर शाम जेसीबी से मंदिर से सटकर बने यात्री शेड का लिंटर ढहा दिया गया। इसी में मंदिर की एक तरफ की दीवार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो शोर मच गया। नगरा सहपुरा के अलावा उमरा खान सिंह, आमडार, पचपेड़ा, सुहास, उगनपुर, मूसेपुरकलां, अरसिया बोझ, दियूरा समेत आसपास के कई गांव के लोग जमा हो गए। भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग करते हुए लिंक रोड पर नगरा सहपुरा चौराहा पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद मौके पर सपा नेता पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बरखेड़ा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत करने के साथ मौके का निरीक्षण किया। निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। पुजारी ने भी भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। उधर भाजपा नेता द्वारा यह बताए जाने पर कि वह जमीन छह माह पूर्व बेच चुके हैं, मामला शांत पड़ गया। दोपहर बाद एसडीएम बीसलपुर वंदना त्रिवेदी भी बरखेड़ा थाने पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। अंत में पुजारी व भाजपा नेता ने क्षतिग्रस्त दीवार मिलकर सुधरवाने की बात कहते हुए सुलह कर ली।
सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जाम खुलवा दिया गया था। मंदिर की एक तरफ की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। पहले पुजारी की तरफ से तहरीर दी गई थी, लेकिन बाद में सुलह कर ली गई है। अब दोनों मिलकर क्षतिग्रस्त दीवार का सुधार कराएंगे।
विज्ञापन
- राजकुमार भारद्वाज, थानाध्यक्ष बरखेड़ा
मेरी छवि बिगाड़ने के लिए राजनीतिक साजिश की गई थी। जिस जगह को लेकर मेरा नाम उछाला गया, उसको छह माह पूर्व ही लखाखास गांव के निवासी भूपराम को बेच चुका हूं। इससे मेेरा कोई लेना-देना नहीं। पुजारी को भी इसकी जानकारी हो गई है। - श्याम बिहारी भोजवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा