फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रेंजर के जाल में फंसे तस्कर, दांतों समेत दो गिरफ्तार

रेंजर के जाल में फंसे तस्कर, दांतों समेत दो गिरफ्तार

Wed, 03 Oct 2018 07:12 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
रेंजर के जाल में फंसे तस्कर, दांतों समेत दो गिरफ्तार
बाघ के दांतों समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गोपनीय स्थान पर दोनों से पूछताछ जारी, लखीमपुर के हैं तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एसटीएफ ने मोबाइल फोन ट्रेस करने के बाद दो तस्करों की सूचना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी थी। इसके बाद महोफ रेंजर गिरिराज सिंह के फैलाए गए जाल में महेशापुर (लखीमपुर) के दो तस्कर मंगलवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से बाघ के दो दांत भी बरामद करने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार दोनों तस्कर दांतों को बेचने आए थे।

एसटीएफ की सूचना के बाद महोफ रेंजर ने दो तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जिसमें दो अक्तूबर को उन्हें सफलता मिल गई। जानकारी के अनुसार महोफ रेंजर ने 26 सितंबर को दोनों तस्करों से खरीदार बनकर फोन पर वार्ता की थी। दो दांतों का 20 हजार में सौदा हो गया। इसके बाद खरीदार बने रेंजर ने एजेंट के माध्यम से दो हजार का बतौर पेशगी भी भेज दी थी और दो अक्तूबर को दांतों की डिलीवरी देने की बात तय हुई। इसके बाद फोन पर हुई वार्ता के अनुसार महेशापुर (लखीमपुर) के दोनों तस्कर दो अक्तूबर की शाम को शारदा डैम पहुंचे। जहां पहले से ही मौजूद खरीदार बने महोफ रेंजर ने दोनों तस्करों को दांतों समेत दबोच लिया। जिन्हें किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि दोनों तस्कर महेशापुर (लखीमपुर) के हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अन्य अंगों की बरामदगी के लिए टीम आरोपियों के गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed