फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छोटा खुदागंज में दो पक्ष भिड़े, पथराव 16-49-50

छोटा खुदागंज में दो पक्ष भिड़े, पथराव 16-49-50

Thu, 12 Apr 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
छोटा खुदागंज में दो पक्ष भिड़े, पथराव 16-49-50

विज्ञापन
12 पीबीटीपी 6,7
छोटा खुदागंज में दो पक्ष भिड़े, पथराव

मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने भागकर खुद को बचाया

एएसपी, सीओ सिटी भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे, कराया शांत

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। खेत से घर जा रहे किशोर की पिटाई के बाद बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला छोटा खुदागंज में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट और पथराव किया गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने भी भागकर खुद को बचाया। बाद में एएसपी, सीओ समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंच सख्ती से मामला शांत कराया। मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटाखुंद निवासी इतवारी लाल का 16 वर्षीय पुत्र सनी बुधवार शाम करीब पांच बजे नजदीक में स्थित अपने खेत से वापस घर आ रहा था। उसको रास्ते में रोक मोहम्मद वासिल के निवासी किन्नू कश्यप ने गाली गलौज के बाद पीट दिया। बचाने आए भाई गौतम की भी पिटाई कर दी। इसकी कोतवाली में एनसीआर दर्ज करा दी गई। करीब तीन घंटे बाद किशोर से हुई मारपीट को लेकर रात को दोनों पक्ष भिड़ गए। इसके बाद पहले किन्नूू पक्ष ने छतों से पत्थर फेंकना शुरू किया। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी जमकर पत्थर चलाए। घटना में वीरेंद्र, गौतम , गुड्डू, छोटू समेत पांच लोग घायल हुए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पथराव के बीच फंस गई। किसी तरह बीच से निकलकर खुद को बचाया। इधर, किसी ने आपसी झगड़े को सांप्रदायिक बताते हुए सूचना दे डाली। जिसके बाद एसपी कलानिधि नैथानी ने यलो स्कीम लागू कर फोर्स को अलर्ट कर दिया। कुछ ही देर में एएसपी रोहित मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट पूनम निगम, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल अनिल कुमार सिंह, क्यूआरटी समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती कर मामला शांत कराया। मौके से कुल बीस लोग हिरासत में लिए गए, जिनमें से आठ को रात में ही जांच के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन


दरोगा निर्देश कुमार की ओर से एक पक्ष के किन्नू, बिल्लू, वीरपाल और दूसरे पक्ष से गौतम, मनोज व वीरेंद्र समेत कुल छह लोगों के खिलाफ खिलाफ जानलेवा हमला, सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को चालान किया गया है। इसके अलावा छह अन्य पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed