{"_id":"59d0c8294f1c1bbf538b5224","slug":"81506854953-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ शातिर अपराधियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ शातिर अपराधियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
Updated Sun, 01 Oct 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आठ शातिर अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा है। एसपी के निर्देश पर बीसलपुर, सुनगढ़ी और हजारा पुलिस ने चिन्हीकरण के बाद उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मादक पदार्थों की तस्करी करने के कई मामलों में लिप्त नानक फार्म निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र हरी सिंह और नरेंद्र पुत्र गुरमेल सिंह पर हजारा एसओ शैलेंद्र पाल सिंह ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। सुनगढ़ी पुलिस ने रुपपुर कृपा गांव निवासी लालता पुत्र भगत जी, ब्रम्हपाल पुत्र रामपाल, भगवान दास पुत्र मूलचंद, खेमकरन उर्फ खन्ना पर कानूनी शिकंजा कसा। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। इसके अलावा बीसलपुर कोतवाल मनोज त्यागी ने बंडा (शाहजहांपुर) के ग्राम धर्मापुर निवासी राकेश पुत्र जगपाल और दयाराम के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि उक्त सभी अपराधी किस्म के हैं। यह गिरोह बनाकर अपराध करते हैं। उधर तीन सवारी और बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिसमें दो बाइक सीज, 112 के चालान कर 24,600 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
----------