{"_id":"59a567ad4f1c1b12278b45e4","slug":"81504012205-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के राधा कुंड में मिला कस्बा के वृद्ध का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा के राधा कुंड में मिला कस्बा के वृद्ध का शव
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगराजपुर/पीलीभीत। धार्मिक स्थल के दर्शन को निकले गांव निवासी 75 वर्षीय इंटर कालेज के सेवानिवृत्त लिपिक भिखारी लाल का शव मथुरा में राधा कुंड में मिला। उनकी डूबकर मौत होने की आशंका पर साथियों ने इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी। भिखारी लाल की मौत की सूचना पर उनके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
कस्बा से एक बस धार्मिक स्थलों के श्रद्धालुओं को दर्शन कराने को निकली थी। बस से गांव और आसपास के करीब तीस श्रद्धालु 27 अगस्त को रवाना हुए थे। श्रद्धालुओं से भरी बस 28 अगस्त को मथुरा पहुंची। श्रद्धालु मथुरा में राधा कुंड के समीप एक स्थान पर रुके थे। मंगलवार को सुबह राधा कुंड में गांव निवासी 75 वर्षीय भिखारी लाल का शव उतराता देखा। घटना की जानकारी पर बस से गए सभी श्रद्धालु मौके पर एकत्र हुए। घटना की सूचना कुछ लोगों ने भिखारी लाल के परिवार वालों को मोबाइल पर दी। भिखारी लाल की मौत की सूचना पर उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। साथ गए गांव के कुछ लोग उनके शव को मथुरा से लेकर गांव को रवाना हुए है। भिखारी लाल कस्बा के सेवाराम नत्थूलाल इंटर कालेज के सेवानिवृत लिपिक थे। उनके परिवार में पत्नी विद्या देवी, पुत्र रतन वर्मा, अखिलेश वर्मा सहित भरा पूरा परिवार है। उनकी तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।