फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर धमकाया

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर धमकाया

Sun, 27 Aug 2017 05:52 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर धमकाया
पीलीभीत। प्रेमजाल में फंसाकर युवती का एक साल तक यौन शोषण करने और पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने का आरोप युवक पर लगा है। पीड़िता के शादी का दबाव बनाने पर उसको मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पीड़ित युवती ने सुनगढ़ी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा का उसके घर आना-जाना था। इस बीच दोनों के बीच प्रेमप्रसंग हो गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल में कई बार पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। हर बार शादी की बात आने पर मामले को टालता रहा। पिछले दिनों पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर 22 अगस्त को वह अपनी पत्नी को लेकर घर आया और पहले से शादीशुदा होने की बात बताई। यही नहीं पीड़िता से मारपीट की और दोबारा दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed