फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, किसान की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, किसान की मौत

Wed, 12 Jul 2017 05:19 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, किसान की मौत
बरखेड़ा (पीलीभीत)। पिपरिया मंडन रोड पर रंपुरा नत्थू और बर्रामऊ गांव के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बमुश्किल बाहर निकाला। परिवारीजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पिपराखास गांव निवासी देवकीनंदन (40) पुत्र सीतराम खेती करते थे। बुधवार दोपहर को ट्रैक्टर से रूटावेटर लेकर अपने खेत की जोताई करने जा रहे थे। पिपरिया मंडन रोड पर रंपुरानत्थू और बर्रामऊ के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे देवकीनंदन ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर एसएचओ राजेश कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर में दबे किसान को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटे थे। उसके तीन बच्चे हेमेंद्र कुमार (18), अर्चना (17) और सुनील (16) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed