फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ड्यूनीडाम क्षेत्र में काटे खैर और शीशम के 17 पेड़

ड्यूनीडाम क्षेत्र में काटे खैर और शीशम के 17 पेड़

Sun, 18 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
ड्यूनीडाम क्षेत्र में काटे खैर और शीशम के 17 पेड़
पीलीभीत। पुलिस चौकी से महज 200 कदम दूरी पर वनविभाग और लकड़ी माफियों के गठजोड़ से शीशम व खैर के 17 पेड़ काट दिए गए। इसकी जानकारी होने पर डीएफओ ने मौका मुआयना किया। इस मामले में विभागीय केस काटकर ठेकेदार के खिलाफ अमरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएफओ ने इस मामले में वनरक्षक को निलंबित कर दिया है। डिप्टी रेंजर के निलंबन की संस्तुति वन संरक्षक से की गई है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के ड्यूनीडाम इलाके में धनकुना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सामाजिक वानिकी क्षेत्र में शीशम, सागौन, खैर आदि के पड़े हैं। ये पेड़ इस क्षेत्र में तैनात रहने वाले कर्मचारियों के लिए दुधारू गाय के साबित होते हैं। तीन दिन पूर्व मिलीभगत से ठेकेदार ने खैर व शीशम के 17 पेड़ काट लिए। इतना ही नहीं लकड़ी उठाने के साथ ही वनकर्मियों ने खुद मौके पर पहुंचकर मुढ्ढियां गायब करने की कोशिश की। इसकी भनक लगने पर डीएफओ आदर्श कुमार और रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह ने मौका मुआयना किया। उन्हें मौके पर काटे गए पेड़ और कुछ मु्िढ्ढयां मिली। जांच के बाद रेंजर ने स्टाफ की मदद से लकड़ी को बरामद कर लिया। डीएफओ के निर्देश पर विभागीय केस कटा गया है। साथ ही ठेकेदार की पहचान कर गुलड़िया भिंडारा निवासी बाबू के खिलाफ अमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं वनरक्षक अजमेर सिंह यादव को निलंबित कर डिप्टी रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव के निलंबन की संस्तुति सहित रिपोर्ट वन संरक्षक को भेजी है।
विज्ञापन

0000000000
कुछ दिन पहले कटे थे 27 पेड़
ड्यूनीडाम क्षेत्र में बड़ी संख्या में खड़े पेड़ों का कटान कोई नया काम नहीं है। पहले भी कई बार कटान हो चुका है। क्षेत्रवासियों की मानें तो लगभग एक माह पूर्व भी 27 पेड़ काटे गए थे। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन मामले को रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
ड्यूनीडाम क्षेत्र में लकड़ी कटान का मामला प्रकाश में आया था। जांचोपरांत ठेकेदार पर एफआईआर कराई गई है साथ ही लापरवाह वनकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है। -आदर्श कुमार, डीएफओ, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed