फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ससुराल में छुरी लेकर हंगामा कर रहा शाहजहांपुर का युवक हिरासत में

ससुराल में छुरी लेकर हंगामा कर रहा शाहजहांपुर का युवक हिरासत में

Sat, 04 May 2019 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में छुरी लेकर हंगामा कर रहा शाहजहांपुर का युवक हिरासत में
बीसलपुर। शाहजहांपुर के युवक ने कोतवाली क्षेत्र के गांव भंसूड़ा स्थित अपनी ससुराल में शुक्रवार रात एक बजे छुरी लेकर हंगामा किया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। भंसूड़ा निवासी लल्ला शाह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नसरीन का निकाह शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज के मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी भूरे शाह के साथ दो वर्ष पूर्व किया था। निकाह के बाद से ही भूरे आए दिन शराब पीकर उससे मारपीट करने लगा। परेशान होकर नसरीन एक वर्ष से मायके में रह रही है। भूरे शाह शुक्रवार रात एक बजे अपनी ससुराल पहुंचा और नसरीन से रात में ही साथ चलने को कहा। नसरीन ने सुबह बात करने को कहा तो भूरे बौखला गया और छुरी निकालकर हंगामा करने लगा। शोरशराबा होने पर गांववालों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसी समय गांव जाकर भूरे को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। नसरीन बेगम ने शनिवार सुबह कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हलका दरोगा केके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed